कांके: रांची स्थित ईडी कोर्ट ने भानू प्रताप प्रसाद की रिमांड अवधि बढ़ाई, ED अगले चार दिनों तक करेगी पूछताछ
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2024 बड़गाईं अंचल के राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप प्रसाद से ED अगले चार दिनों तक पूछताछ जारी रखेगी। कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। बता दें कि चार दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आज ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान ED ने एक बार फिर भानू प्रताप प्रसाद से पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड दी है।