कांके: रांची स्थित समाहरणालय में पीएम जनमन योजना को लेकर हुई बैठक, बैठक में सभी संबंधित अधिकारी रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में पीएम जनमन योजना को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर बैठक की गई। बैठक में योजना के तहत गरीब और पिछड़ी बस्तियों को सुरक्षित आवास में बदलने, लाभार्थी के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, गरीब जनजाति के लिए शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण के साथ रोजगार के अवसर देने पर जोर देने का निर्देश दिया गया।