कांके: रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम ने की समीक्षा बैठक, सीएम ने बालू घाट नीलामी की ली जानकारी
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2024 रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम चंपाई सोरेन ने खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। सीएम चंपाई सोरेन ने बालू घाट नीलामी की भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को बालू आसानी से और उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग करें।