देवबंद: जनपद में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की संभावना को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ से प्राप्त मौसम विभाग द्वारा प्राप्त विशिष्ट मौसम बुलेटिन के अनुसार दक्षिणी छत्तीसगढ, संलग्न दक्षिणी आंतरिक ओडिशा पर अवस्थित अवदाब से प्रभाव से प्रदेश में बहुत भारी से अत्याधिक भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। जिसके द्वारा जनपद सहारनपुर में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, तेज वर्षा आने की प्रबल सम्भावना व्यक्त की गई।