जलडेगा: लोमबोई में भारतमाला छह लेन के विरोध में उलगुलान धरना, पुराने NH-143 पर सड़क बनाने की मांग
लोमबोई बाजारटांड़ में केंद्रीय संयुक्त ग्राम सभा, संयुक्त आदिवासी मोर्चा व आदिवासी छात्र संघ सिमडेगा के तत्वावधान में भारतमाला परियोजना के तहत सिक्स लेन सड़क निर्माण के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन हुआ।धरना को संबोधित करते हुए बेनेदिक नौरांगी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन हमारी पहचान है, इसकी रक्षा के लिए हम हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने मांग की कि रांची-संब