दिल्ली में महिला पत्रकारों से अभद्रता के विरोध में बहराइच के पत्रकारों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग।
"दिल्ली के साकेत थाने में 4PM न्यूज़ नेटवर्क की महिला पत्रकारों, शाहीन खान और नफीसा खान के साथ हुई कथित मारपीट और बदसलूकी से देशभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश
इस घटना के विरोध में आज बहराइच के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।"
Bahraich, Bahraich | Sep 5, 2026