बहराइच के दाताराम पुरवा में गन्ने के खेत में मिला विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
बहराइच जिले के जरवल क्षेत्र अंतर्गत पारा परसरामपुर के दाताराम पुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया।
अजगर देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खेत मालिक पप्पू यादव और पुलिस हेल्पलाइन 112 को दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वनकर्मी मोहम्मद सिद्दीक और सज्जाद की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वन विभाग द्वारा अजगर को सुरक्षित ले जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।