देहरादून: सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का आयोजन, राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की शिरकत
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्नातकों को डिग्री और मेडल प्रदान किये। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि वे ऐसे समय में एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं जब भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।