देहरादून: मसूरी झड़ीपानी रोड पर सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरी, एक व्यक्ति की हुई मौत
मसूरी झड़ीपानी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी, इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे व्यक्ति को निकालकर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।