देहरादून: मसूरी के भट्टा फॉल रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, रोपवे में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित उतारा
मसूरी के भट्टा फॉल रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में फंसे पांच लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर उतारा गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा देश भर में रोपवे प्रोजेक्ट के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में यह आयोजन किया गया।