देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया
विधानसभा भवन में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को पॉलिसी रिसर्च और गवर्नेंस के बारे में जानकारी देना है। इसमें रिसर्च, पढ़ाई और ट्रेनिंग भी कराई जाएगी।