जैसीनगर: बस स्टैंड पर ₹1.49 करोड़ का शॉपिंग परिसर अव्यवस्थित, शराब की बोतलें फैलीं, दुकानें बंद!
लगभग 1.49 करोड़ रुपये की लागत से बने गोविंद कॉम्प्लेक्स जिसमें 34 दुकानों के लिए निर्माण हुआ था आज कई दुकानदारों के लिए मायूसी का प्रतीक बन चुका है। 2023 में लोकार्पण होने के बाद 2025 जुलाई में 22 दुकानों की नीलामी हुई, जिनमें से 19 दुकानदारों ने 60.79 लाख रुपये जमा किये। शनिवार दोपहर 3:00 जब परिसर का जायजा लिया तो बात सामने आई की परिसर में बिजली नहीं है।