जैसीनगर: जैसीनगर का गौरव: किसान का बेटा अनुराग घोषी भारतीय सेना में चयनित, ग्रामीणों ने किया स्वागत
सुरखी विधानसभा के जैसीनगर विकासखंड के छोटे से ग्राम जमुनिया का नाम आज गर्व से लिया जा रहा है। गांव के 18 वर्षीय अनुराग घोषी ने भारतीय सेना में ‘अग्निवीर’ के तहत चयन पाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ट्रेनिंग पूरी कर अनुराग जब शुक्रवार सुबह 11 बजे जैसीनगर पहुंचा, तो ग्रामीणों ने गेहूंराज चौराहा पर ढोल-ढमाकों, फूलमालाओं और मिठाइयों के साथ उनका स्वागत किया।