जैसीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने जैसीनगर में ₹50 लाख की पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब का भूमिपूजन किया
गुरुवार शाम 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पब्लिक हेल्थ यूनिट (लैब) का भूमि पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और जनपद पंचायत अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस लैब के निर्माण से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधाएँ मिलेंगी और मरीजों की दूर अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।