जैसीनगर: कलेक्टर के औचक निरीक्षण में रहली छात्रावास की अव्यवस्थाएँ उजागर
कलेक्टर संदीप जी.आर. के गुरुवार शाम 4 बजे किए गए औचक निरीक्षण में शासकीय बालक-बालिका छात्रावास की गंभीर लापरवाहियाँ सामने आईं।बालक छात्रावास में उन्होंने वाटर फिल्टर की खराब स्थिति और पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ताहीन व्यवस्था व अन्य शिकायतों पर तत्काल जांच और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।