जैसीनगर: मोसिया में शादी समारोह में आए युवक को गेंहूरास चौराहा के पास ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे-15 गेहूंरास तिराहा गैस एजेंसी के पास मंगलवार शाम 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सिलवानी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक चालक युवक को पीछे टक्कर मार कर भाग निकला,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी लगने पर मौके पर परिजन पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक का नाम कृष कोरी निवासी घाटमपुर है।