प्रिय साथियो,
हर वर्ष हम ‘मिट्टी के गणेश’ पहल के माध्यम से लोगों को POP छोड़ मिट्टी से बने गणेशजी अपनाने और घर में ही विसर्जन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष तैयार किया गया एक विशेष वीडियो आपके साथ साझा कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी मिट्टी के गणेश अपनाने तथा घर में विसर्जन करने के लिए प्रेरित करें।
धन्यवाद।
दैनिक भास्कर समूह