Public App Logo
Profile Picture

Aaditya Dantre

@dantrenews9981601860
30216Followers
1Following
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय फुफा जी <nis:link nis:type=tag nis:id=श्री_जगदीश_शर्मा_जी nis:value=श्री_जगदीश_शर्मा_जी nis:enabled=true nis:link/> अब हमारे बीच नहीं रहे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनकी अंतिम यात्रा कल प्रातः 11 बजे उनके निज निवास बसंत विहार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी..।🙏🏻
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया 

 *थाना उनाव पुलिस द्वारा वारदात की नियत से कार में घूम रहे आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार* 

 *आरोपी से 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं डस्टर कार जप्त की* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना उनाव पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी संजय पुत्र धर्मसम्पत तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी जनकपुर, थाना उनाव को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 01.10.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि परसरी गुर्जर रोड स्थित क्रेशर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर वाहन में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इस संबंध में थाना उनाव में अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25(1)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की डस्टर कार क्रमांक भी जप्त की।

 *दूसरे प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी*  - अवैध हथियार के प्रकरण में कार्रवाई के उपरांत आरोपी संजय तिवारी के संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज एक अन्य प्रकरण में भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी की भूमिका एवं अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विवेचना की जा रही है।

 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक आदित्य शर्मा, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक भूपेंद्र, अनूप, दर्शन, आनंद, कुलदीप, विकास, विपिन, जयदीप सहित थाना उनाव के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दतिया ब्रेकिंग --------

*गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में फरार और रंगदारी दिखाकर पैसे मांगने बाले दो अलग अलग अपराधों में गिरफ्तार आरोपियों का उनाव पुलिस ने निकाला जुलूस।* कल वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लेकर गाड़ी में बैठा था युवक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से *आरोपी संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया हैं ज़ब आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में भी फरार था। वही रंगदारी दिखाकर दारू के लिए पैसे मांगने के मामले में फरार आरोपी राहुल गुर्जर नि इकारा को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।* वही दोनों मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही हैं। *पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर SDOP पी.सी यादव के नेतृत्व में उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोरा की कार्यवाही.....*
।। प्रेस नोट ।।
दतिया पुलिस 

 *हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को अवैध हथियार सहित थाना गोदन पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

 *आरोपी से 315 बोर का कट्टा, जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद यादव के नेतृत्व में थाना गोदन पुलिस द्वारा अपराधों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है

 *घटना विवरण* 
दिनांक 03.08.2026 को फरियादी प्रदीप यादव के साथ रुपये के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर आरोपी राघवेन्द्र यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम गोदन द्वारा 315 बोर के कट्टे से जान से मारने की नीयत से फायर करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। दिनांक 02.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गोदन पुलिस टीम ने उड़ना-इंदरगढ़ रोड, गोदन तिराहा स्थित पुराने प्रतीक्षालय में दबिश देकर फरार आरोपी राघवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशादेही पर 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोदन उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक 680 शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक 72 धर्मेन्द्र यादव एवं आरक्षक 355 केशव लिटोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया

 *हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में फरार आरोपी को थाना सिनावल ने किया गिरफ्तार* 

 *आरोपी कब्जे से 315 बोर का कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बड़ौनी श्रीमती आकांक्षा जैन के पर्यवेक्षण में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोनागिर उप निरीक्षक निशा मावई एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.10.2026 को थाना सोनागिर के अपराध क्रमांक 33/26, धारा 126(2), 115(2), 296(बी), 351(2), 117(2), 125, 3(5) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में दिनांक 20.08.2026 से फरार चल रहे आरोपी शिवराम यादव पुत्र सुघर सिंह यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम लरायटा, थाना चिरूला को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जप्त किया। आरोपी को माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जे.आर. पर भेजा गया।

 *घटना का विवरण* 
दिनांक 20.08.2026 को ग्राम डंगरा कुआ निवासी फरियादी गोविन्द सिंह बघेल के साथ आरोपियों द्वारा जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज एवं फायरिंग की घटना कारित की गई थी। घटना के दौरान आरोपी शिवराम यादव द्वारा अवैध 315 बोर के कट्टे से फायर किया गया, जिससे फरियादी गोविन्द सिंह बघेल एवं प्रभा बघेल के जीवन को संकट उत्पन्न हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

 *सराहनीय भूमिका* 
थाना प्रभारी सोनागिर उप निरीक्षक निशा मावई, प्र.आर. प्रमोद यादव, आर. 448 धीरज शर्मा, आर. 964 सुनील शर्मा, आर. 49 कृष्ण कुमार, आर. 1011 मौनू राठौर एवं म.आर. 864 अंकुर तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रेस नोट
दतिया पुलिस

 *थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से कार से घूम रहे आरोपी को अवैध कट्टा सहित किया गिरफ्तार* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हड़ा पहाड़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे दतिया में एक व्यक्ति कार से घूम रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है तथा वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना कोतवाली पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निहाल पुत्र प्रकाश सेन, निवासी दातरे की नरिया, दतिया बताया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद किया गया। आरोपी से हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25(1-B)(A) आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से बरामद हथियार के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उपनिरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक 391 राकेश यादव, आरक्षक 822 धर्मेन्द्र यादव, आरक्षक चालक 299 शिवराम गुर्जर, सैनिक 251 विनोद श्रीवास्तव, आरक्षक 547 श्रीकृष्ण तिवारी, आरक्षक 626 जसवंत एवं आरक्षक 905 शिवम दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
*लोकतंत्र में वोट की ताकत से कोई समझौता नहीं मतदाता के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता- अशोक दांगी बगदा*
*नरेंद्र मोदी,अमित शाह,ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया* 

दतिया।प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बुधवार को किला चौक पर भाजपा सरकार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किए और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता व मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी उन्हें पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा की मांग की प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का स्वतंत्र एवं पारदर्शी समाधान होना चाहिए जनता के मताधिकार से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा जनता के वोट की रक्षा,लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता के अधिकारों की आवाज़ उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है जनहित के हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि वोट जनता का अधिकार है और इसकी रक्षा लोकतंत्र की जिम्मेदारी है मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठे सवालों की स्वतंत्र जांच जरूरी है कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी चुनाव जनता के विश्वास का आधार है चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भरोसा कायम रहना जरूरी है उठे सवालों की निष्पक्ष समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट की ताकत से कोई समझौता नहीं होगा और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी विरोध प्रदर्शन करने वाले में दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यप्रताप सिंह, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,नारायण सिंह बाबूजी,सतनाम सिंह राजपूत,संतोष लिटोरिया,मुन्ना खान पार्षद,अंबिका शर्मा,मुमताज खान सेवढ़ा,स्वामी शरण कुशवाहा,शहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान,सोवरन सिंह यादव,सेवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा,बड़ौनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गगन गुप्ता,भांडेर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र यादव उनाव ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मन यादव,जितेंद्र पठारी,आशीष तिवारी,सेवढ़ा नगर बादशाह खान,बी एल केन,रामकुमार मोंगिया,स्वदेश अहिरवार,जमींत्री दादोरिया,जसवंत बघेल,वासुदेव कमरिया,पार्षद जितेंद्र प्रजापति,केपी यादव,ऋषव राजा गुर्जर,अमन सिंह यादव,गोलू कुशवाहा,जाकिर मंसूरी,मोहन कुशवाहा,रामदास उत्साही,अमरीश वाल्मीक,लक्ष्मीनारायण कुशवाहा,शंभू गोस्वामी,डॉ राकेश खरे,अभिषेक तिवारी,पवन अहिरवार,रिंकू यादव, संजू दांगी,पवन अहिरवार,टीपू सेन,शुभम दांगी,उतम कुशवाहा, नीतू राजा,बलवीर कुशवाहा,समीर खान,मनीष दांगी रेंडा,पंकज यादव,बॉबी खान,वीरू दांगी,मनीष दांगी मोनू गुर्जर,देव गौतम,रवि विधुआ,रामदास झस्या, मनोज सेन सेवक कुशवाहा केवलारी,रामकिशोर सरपंच चिरोली, अजय पटवा,महेंद्र अहिरवार रेडा,पवन बेडर,जनक कुशवाहा,हरिओम गुर्जर सद्दाम खान,विक्रम पटेल,छोटू बुंदेला,कमलकिशोर कुशवाहा,सुरेश अहिरवार,हरनाम कुशवाहा,चंदन अहिरवार, महेंद्र अहिरवार,संजीव दुवे, शंकर सोनी अजय पटवा,दयाराम झास्या, भगवान सिंह निरंजन रहीश खान, राहुल चौहान,गोपाल पटेल,ओमप्रकाश राजपूत, अशोक श्रीवास्तव,मोहन सरूप श्रीवास्तव,राजू खान विवेक बेध, बलराम पटेल, मनमोहन कुशवाहा, मानवेंद्र पटेल,प्रदीप पटेल, प्रमोद कुशवाहा,, राजाराम वंशकार,बड़ी संख्या कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 36 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

दतिया। सागर जिले में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में भी अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी ध्वनि भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने नई फल मंडी, ग्वालियर रोड दतिया में कार्रवाई करते हुए लव कुमार पुत्र उपेंद्र सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी लिटोरिया वाली गली, दतिया के कब्जे से 36 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की।

आबकारी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)ए एवं 49-क के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। जब्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत 7,200 रुपये बताई गई है।

विभाग के अनुसार जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक, महिला आरक्षक याशनिका यादव एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=Datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=excisedepartment nis:value=ExciseDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalliquor nis:value=IllegalLiquor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=poisonousliquor nis:value=PoisonousLiquor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udnewsbharat nis:value=udnewsbharat nis:enabled=true nis:link/>
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार 
सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम भगुवापुरा में सक्षम एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 पर कार्यक्रम संपन्न
दतिया 30 सितम्बर 2026 / शासन के निर्देशानुसार 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन सेवा एवं सेवा से संकल्प अभियान के तहत सेवढ़ा के सक्षम एवं आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2, भगुवापुरा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री अग्रवाल ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन को देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के बात कही। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मियों, लाड़ली बहनों एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सेवानिवृत्त कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक श्री अग्रवाल द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी का निरीक्षण एवं अवलोकन कर पोषण के महत्व पर जानकारी दी गई।
इस दौरान श्रीमती अवधेश सिंह गुर्जर, परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी भगुवापुरा सुश्री सुरभि खेमरिया, पर्यवेक्षक श्रीमती रमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरपंच रामपुरा श्री उत्तम सिंह राजपूत द्वारा किया गया।  
क्रमांक 103/2026
--------0000-------
29वीं बटालियन दतिया में विदाई समारोह संपन्न
दतिया 30 सितम्बर 2026 / 29वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल, दतिया के ऑडिटोरियम हॉल में बुधवार को सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी श्री मयूर खण्डेलवाल तथा विशिष्ट अतिथि उप सेनानी श्री राकेश खाखा और सहायक सेनानी श्री जीतेन्द्र नगाइच उपस्थित रहे।

समारोह में 62 वर्ष की अर्द्धवार्षिकीय आयु सीमा पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए सहायक उप निरीक्षक श्री कोमल सिंह यादव एवं सहायक उप निरीक्षक श्री मुमताज खान को अधिकारियों द्वारा साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सेनानी श्री मयूर खण्डेलवाल ने कहा कि कर्मचारी अपना जीवन का महत्वपूर्ण समय शासकीय सेवा को समर्पित करता है। सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की दूसरी पारी शुरू होती है, जिसमें व्यक्ति परिवार और समाज को अधिक समय दे सकता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वयं को व्यस्त रखने, सामाजिक एवं पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े रहने तथा अपनी पसंद के कार्य करने की सलाह दी।
उन्होंने परिवारजनों से भी आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय परिवार के लिए समर्पित किया है, अब परिवार की जिम्मेदारी है कि उन्हें खुश और सम्मानित महसूस कराए। सेनानी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वाहिनी आगे भी उनके परिवार की तरह उनके साथ खड़ी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षकों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने साथी कर्मचारियों को अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ शासकीय सेवा करने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान 29वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवारजन उपस्थित रहे। 
क्रमांक 104/2026
--------0000-------
स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न 
दतिया 30 सितम्बर 2026 / प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ग्राम पंचायत सालोंन-बी जनपद पंचायत भाण्डेर में आज बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफाई कर्मी एवं स्वच्छाग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए हुए स्वच्छता साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया एवं उनकी आवश्यक जांच कर दवाइयां वितरित की गई।  
इस दौरान स्वच्छता साथियों को पीपीई किट का वितरण कर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉक्टर सुश्री सिमरन अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर संजू कुमार, सरपंच प्रतिनिधि श्री के.पी.राजपूत, उपसरपंच श्री अंकित मिश्रा सफाई कर्मी एवं स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे।
क्रमांक 105/2026
--------0000-------
सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदरगढ़ में हुआ नुक्कड़ नाटक, ‘नमो गाथा-अनकही कहानी’ का दिया संदेश
दतिया 30 सितम्बर 2026 / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “नमो गाथा-अनकही कहानी” विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन आज बुधवार को इंदरगढ़ में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
नाटक के दौरान कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा और कार्यक्रम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक सहभागिता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
क्रमांक 106/2026
--------0000-------
शांति समिति की बैठक आज 
दतिया 30 सितम्बर 2026 / 11 अक्टूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि त्यौहार पर माता की प्रतिमा की स्थापना, 19 अक्टूबर 2026 को माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर चल समारोह निकालते हुए रावण दहन किया जायेगा। उक्त आयोजित पर्व, त्यौहार को शाति एवं सद्भावना से मनाये जाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजन आज 1 अक्टूबर 2026 को सायं 4 बजे से कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया है। 
क्रमांक 107/2026
--------0000-------
सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 
दतिया 30 सितम्बर 2026 / सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार आज बुधवार को झांसी हाईवे स्थित मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के चिकित्सक दल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। 
शिविर के दौरान डॉ. के.सी. राठौर एवं अन्य चिक्त्सिकों द्वारा बच्चों का नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई तथा जांच के आधार पर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
सेवा से संकल्प अभियान के तहत समाज के जरूरतमंद एवं विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास से जुड़े कार्यों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। 
क्रमांक 108/2026
--------0000-------
// सफलता की कहानी // 
कस्टम हायरिंग सेंटर से किसानों को कृषि यंत्रों की सुविधा  
दतिया 30 सितम्बर 2026 / जिले के दतिया विकासखंड़ के ग्राम आसेर में स्थापित अमन कस्टम हायरिंग सेंटर क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। केंद्र के संचालक विक्रम दांगी द्वारा वर्ष 2025 में स्थापित इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य किसानों को रियायती दर पर आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध कराना है, जिससे किसानों को महंगे कृषि उपकरण खरीदने की बाध्यता न रहे और कम लागत में कृषि कार्य समय पर संपन्न हो सके।   
 वर्तमान में केंद्र के पास कुल 10 प्रमुख कृषि यंत्र उपलब्ध हैं, जिनमें सुपर सीडर, ट्रैक्टर तथा सीड ड्रिल मुख्य रूप से शामिल हैं। इन आधुनिक यंत्रों के उपयोग से किसान खेत की तैयारी, बुवाई, फसल प्रबंधन एवं कटाई के कार्य सरलतापूर्वक कर रहे हैं। अब तक इस केंद्र के माध्यम से लगभग 120 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है और कुल 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किराए पर कृषि यंत्रों की सेवाएं प्रदान की गई हैं। इससे किसानों के समय, श्रम और लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है।  
 संचालक विक्रम दांगी बताते हैं कि छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है, क्योंकि वे आवश्यकतानुसार उपकरण किराए पर लेकर समय से अपनी खेती पूरी कर पा रहे हैं और आधुनिक तकनीक का सीधा लाभ उठा रहे हैं।
                                                    सुश्री निहारिका मीना 
                                               सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया 
--------0000-------
// सफलता की कहानी // 
साइकिल मिली तो आसान हुआ स्कूल का सफर, पढ़ाई के सपनों को मिली नई रफ्तार
दतिया 30 सितम्बर 2026 / शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का काम कर रही हैं। साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से आनंदपुर गांव के रहने वाले कक्षा 9वीं के विद्यार्थी बादल अहिरवार के लिए स्कूल तक आने-जाने का सफर अब पहले से अधिक आसान हो गया है।
बादल तीन भाई-बहनों में से एक है। उसके पिता कारीगरी का कार्य करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल मिलना बादल के लिए बड़ी सुविधा साबित हुआ है। अब वह आसानी से विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पा रहा है।
बादल ने बताया कि साइकिल मिलने से उसके स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा हुई है। इस योजना का लाभ मिलने पर उसने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
बादल का सपना है कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और भविष्य में अपने परिवार का नाम रोशन करे। उसके लिए मिली यह साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते कदमों की साथी बन गई है।
                                                    सुश्री निहारिका मीना 
                                               सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया 
--------0000-------
जिला दतिया

 *सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील बनाने वाले युवक को अवैध हथियार सहित थाना सेवढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना सेवढ़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिल बनाने वाले एक युवक सोनू व्यास पुत्र रामकुमार व्यास, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रनियापुरा, थाना सेवढ़ा को गिरफ्तार किया।
आरोपी से अवैध हथियार जप्त किया। आरोपी से हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो उसके पास नहीं होना पाया गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेवढ़ा उप निरीक्षक राजीव विरथरे, सउनि प्रेमसिंह इदौरिया एवं हमराह पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
विकासखंड भांडेर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नमो गाथा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार 
कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 88 से अधिक आवेदकों की समस्याएं 
दतिया 29 सितम्बर 2026 / नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यलय के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 88 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा, सीईओ जिला जिला पंचायत श्री शौलेन्द्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
 जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।  
क्रमांक 97/2026
--------0000-------
सेवा से संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न 
दतिया 29 सितम्बर 2026 / जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के कुशल निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सतत मार्गदर्शन में जिले में संचालित सेवा से संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तृतीय दिवस की गतिविधियों में महिला एवं बाल कल्याण को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव को रेखांकित करने के उद्देश्य से आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ’मेरी कहानी, मेरी सफलता लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाना और अन्य महिलाओं को जागरूक करना था। 
जिले के समस्त आंगनबाडी केन्दों  पर कार्यक्रम की शुरुआत में लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों और उनके जीवन में आए बदलावों पर आधारित विशेष वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गईं। इन वीडियो के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक व जमीनी प्रभाव को बेहद प्रभावी ढंग से दिखाया गया। उपस्थित महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। यह जानकारी बेहद सरल और आम बोलचाल की स्थानीय भाषा में दी गई, ताकि हर महिला इसे आसानी से समझ सके और भविष्य में योजनाओं का पूरा लाभ उठा सके। 
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी माताओं ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। माताओं ने बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं ने उनके बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य स्तर को सुधारने में मदद की। संवाद के दौरान महिलाओं ने खुलकर बात की और साझा किया कि योजनाओं से जुड़ने के बाद उनके और उनके परिवार के जीवन स्तर में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आए हैं। इसने उपस्थित अन्य ग्रामीण व स्थानीय महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास जगाया। कार्यक्रम के समापन सत्र को बच्चों के लिए आनंदमय बनाया गया।  
         इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरनोद शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाना तथा कुपोषण व एनीमिया जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस लाभार्थी संवाद कार्यक्रम ने यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और योजनाओं के सही क्रियान्वयन से महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण के क्षेत्र में बड़े और स्थाई बदलाव लाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
क्रमांक 98/2026
--------0000-------

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए समिति गठन के निर्देश
दतिया 29 सितम्बर 2026 / कलेक्टर श्री स्वपिनल वानखड़े द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी एवं अन्य कार्यालयों में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार ऐसे प्रत्येक कार्यालय/संस्था, जहां निर्धारित संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। 
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित कार्यालयों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप समिति का गठन कर उसकी जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के निराकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इसकी सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक 99/2026
--------0000-------
1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर होंगे कार्यक्रम
दतिया 29 सितम्बर 2026 / सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा जिले के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों में वृद्धजनों के सम्मान एवं उनके प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करते हुए उनकी जानकारी एवं प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जाए।
क्रमांक 100/2026
--------0000-------
// सफलता की कहानी // 
डिजिटल पंजीयन से श्रमिकों को रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की पहल
दतिया 29 सितम्बर 2026 / श्रम विभाग, दतिया द्वारा श्रमिकों को डिजिटल रोजगार के अवसरों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी पहल के तहत डिजिटल लेबर चौक ऐप के माध्यम से अब तक 124 श्रमिकों एवं 20 नियोजकों का पंजीयन किया जा चुका है।
श्रम विभाग की टीम द्वारा लेबर चौक, जन विश्वास अभियान शिविर, युवा संगम कार्यक्रम तथा विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचकर श्रमिकों को ऐप की उपयोगिता एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। मौके पर ही श्रमिकों एवं नियोजकों का डिजिटल पंजीयन कराया जा रहा है, जिससे श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सुविधा मिल रही है।
इसी अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में अब तक 1,612 श्रमिकों का योजना के लाभ हेतु पंजीयन किया जा चुका है। श्रमिकों को योजना की पात्रता, पेंशन संबंधी प्रावधानों एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

श्रम विभाग के इन प्रयासों से अधिक से अधिक श्रमिक डिजिटल रोजगार के अवसरों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ रहे हैं। विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान संचालित कर श्रमिकों को शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ सुगमता से दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
                                         सुश्री निहारिका मीना 
                                               सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया 
--------0000-------
 
// खुशियांे की दांस्ता // 
पक्की छत ने बदली जिंदगी की तस्वीर - प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रेमवती आदिवासी को मिला नया जीवन
दतिया 29 सितम्बर 2026 / दतिया जिले अंतर्गत अनुभाग भांडेर के ग्राम हंसापुर की रहने वाली श्रीमती प्रेमवती आदिवासी अपने पति और बच्चों के साथ लंबे समय से कच्चे मकान में जिंदगी बसर कर रही थीं। बरसात के मौसम में कच्चे घर की टपकती छत और दीवारों की बदहाली पूरे परिवार के लिए भारी आफत बन जाती थी। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना था, लेकिन शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई।  
 इस योजना के तहत स्वीकृति मिलते ही प्रेमवती का पक्का आवास बनकर तैयार हुआ। इस नए और मजबूत घर ने परिवार को न केवल मौसम की मार और असुरक्षा से मुक्ति दिलाई, बल्कि उनके जीवन में खुशहाली, स्थायित्व और सम्मान का भाव भी भर दिया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रेमवती कहती हैं कि पहले कच्चे मकान में बारिश के दिनों में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती थीं, पर अब पक्का मकान मिलने से उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है और वे सम्मान के साथ जीवन जी रही हैं।  
 अनुभाग भांडेर में योजना का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सुमन चक के अनुसार क्षेत्र में निरंतर निगरानी और समीक्षा के जरिए पिछले दो माह में 80 से अधिक प्रधानमंत्री आवास और 18 पीएम जनमन आवासों का निर्माण पूरा कराया गया है। योजना का मूल ध्येय हर बेघर परिवार को शौचालय, रसोईघर और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास देकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। प्रेमवती आदिवासी की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी नीतियां किस तरह ग्रामीण परिवारों के सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन की नींव मजबूत कर रही हैं।                                
                                                    सुश्री निहारिका मीना 
                                               सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया 
--------0000-------
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार 
साइन लैंग्वेज वीक के अवसर पर श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों के लिए विशेष सत्र का आयोजन
दतिया 29 सितम्बर 2026 / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा साइन लैंग्वेज वीक के अवसर पर श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं सशक्तिकरण सत्र का आयोजन आज मंगलवार 29 सितंबर 2026 को एमपीएसएलएसए जबलपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। इसी अनुक्रम में जिला दतिया के एडीआर भवन में भी मूकबधिर विद्यालय में अध्यनरत श्रवण एवं वाक बाधित छात्र-छात्राएं भी एडीआर भवन में सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ सहित उपस्थित होकर उक्त कार्यशाला में सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान, थीम सॉन्ग का सांकेतिक भाषा में प्रस्तुतीकरण तथा पाठ्यक्रम (ब्वनतेम) का शुभारंभ किया गया।
विशेष सत्र में श्रवण बाधित बच्चों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए Voices of Inspiration के अंतर्गत प्रेरणादायी वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। इसके बाद मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल द्वारा विशेष संबोधन तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया द्वारा विशेष संबोधन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान “मेरी आवाज़ सुनो” शीर्षक वीडियो का अनावरण भी किया गया। इसके पश्चात मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री अल्पेश वाई. कोगजे द्वारा मुख्य वक्तव्य दिया गया।
इस विशेष सत्र का उद्देश्य किशोरों को कानूनी अधिकारों, भावनात्मक स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा, शिक्षा, करियर तथा सामाजिक चुनौतियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में साइन लैंग्वेज को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए सुलभ एवं समावेशी तरीके से विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों एवं न्याय तक पहुंच के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता तथा ‘संकल्प/संकते वाणी’ एंड्रॉयड ऐप के माध्यम से उपलब्ध सहायता के बारे में भी बताया गया। इस सत्र का संचालन डच्ैस्ै। की सदस्य सचिव सुश्री सुमन श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा हुई। क्रोध, चिंता, तनाव एवं साथियों के दबाव से निपटने, स्वयं की देखभाल, सहायता मांगने तथा स्वस्थ दिनचर्या एवं प्रभावी संवाद के महत्व पर जानकारी दी गई।
बच्चों की कला एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। डॉ. शैलाई धोपा द्वारा नृत्य एवं कला के क्षेत्र में श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों के प्रशिक्षण एवं अनुभव साझा किए गए। वहीं अभिभावकों की भूमिका पर सुश्री दर्शना जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों में आत्मविश्वास, शिक्षा, खेल तथा वैकल्पिक करियर के अवसर विकसित करने पर प्रकाश डाला।
इस दौरान करियर मार्गदर्शन एवं भविष्य की तैयारी विषय पर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध करियर अवसरों, सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों एवं आरक्षण तथा श्रवण बाधित क्षेत्र के सफल व्यक्तियों की प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, दुर्व्यवहार एवं शोषण की रोकथाम पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों की कमजोरियों एवं जोखिमों की पहचान, यौन शोषण से बचाव तथा सुरक्षा के उपायों को विजुअल स्टोरी-कार्ड एवं साइन डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से समझाया गया। इस सत्र में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की श्रनअमदपसम श्रनेजपबम ब्वउउपजजमम के वरिष्ठ सलाहकार श्री गुरमुख सिंह लांबा ने मार्गदर्शन दिया।
विशेष रूप से बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज के माध्यम से समूह गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने लैंगिक हिंसा, बुलिंग एवं ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे विषयों पर साइन लैंग्वेज में लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं तथा समूह चर्चा के माध्यम से अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर जानकारी दी गई। सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन जोखिम तथा कानूनी उपायों एवं साइबर हेल्पलाइन/रिपोर्टिंग पोर्टल के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया। यह सत्र श्री जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम, जबलपुर द्वारा लिया गया।
इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, कौशल, आत्मविश्वास और भविष्य के अवसरों के लिए सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
ऑनलाइन आयोजित इस कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित जिला स्थापना दतिया के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
क्रमांक 102/2026
--------0000-------
जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार 
दिव्यांग छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये - श्री सिंह 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण
दतिया 29 सितम्बर 2026 / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री शैलेन्द्र सिंह ने आज दतिया स्थित दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने छात्रावास परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, किचिन तथा हॉस्टल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य एवं छात्रावास की शैक्षणिक गतिविधियां संतोषजनक पाई गईं। 
श्री शैलेन्द्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ छात्रावास में स्वच्छता, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) श्री हीरेंद्र सिंह तोमर एवं सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) श्री अंबुज त्रिपाठी उपस्थित रहे।
क्रमांक 101/2026
--------0000-------
प्रेस नोट
थाना-धीरपुरा, जिला-दतिया

 *अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर थाना धीरपुरा पुलिस की कार्यवाही*

 *अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण जप्त किये जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया* 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मंजीत सिंह चावला एवं श्रीमती आकांक्षा जैन एसडीओपी दतिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना धीरपुरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 28/09/2026 को थाना धीरपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लेंतरा हार में बने घर एवं घर के पास बनी झोपड़ी पर अवैध रूप से हथियार निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दविश दी। आरोपी मनोज यादव पुत्र दयाल यादव निवासी लेंतरा का पुलिस को देखकर मौके से भागने में सफल हुआ। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज यादव की तलाश करते हुए उसके घर एवं झोपड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद किये गये।

 *बरामद सामग्री* - 01 दुनाली बंदूक 12 बोर, 02 देशी अधिया 315 बोर, 01 अधिया एवं 02 कट्टे अधबने 315 बोर, 23 राउण्ड 315 बोर 36 राउण्ड 12 बोर कुल 59 राउण्ड, 02 ग्राइंडर मशीन, 01 ड्रिल मशीन, 01 लोहे की एंगिल, 02 लोहे की रॉड, 01 लोहे का पाइप, 01 कैचर, 01 बैल्डिंग मशीन, भट्टी जलाने का पंखा, 01 चश्मा, 02 प्लास, 06 रेतनी, 01 फनर, 10 ब्लेड, 02 हथौडे, 01 पेचकश, 01 टैफ-रिंच, 05 लोहे के नाल के टुकडे 02 छैनी, 02 पिन, 01 निहाई, 02 प्लेट, बेल्डिग रॉड,01 गैस स्लेण्डर मय सिंगल चूल्हे के.01 फाइबर डिस्क का पैकेट, 01 पैकेट फ्लैप डिक्स 8 नग, 01 ग्राइंडर रॉड का डिब्बा, 05 रेत माल के पैकेट, इस्तमाली ग्राइंडर की ब्लेड, फ्लैप रेतमार इस्तमाली, 05 ट्रिगर, 14 स्प्रिंग छोटी बडी, 15 बिड, 10-12 कि.ग्रा कोयला, 01 बाल्टी ।

          प्रकरण में आरोपी मनोज यादव पुत्र दयाल यादव, निवासी लेंतरा, थाना धीरपुरा, जिला दतिया के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत धारा 25 (1) (a), 25(1) (b) एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज दिनांक 29.09.26 को गिरफ्तार किया जाकर अवैध हथियार निर्माण से जुड़े अन्य संभावित तथ्यों एवं प्रकरण में बरामद हथियार एवं सामग्री के स्रोत तथा इनके संभावित उपयोग के संबंध में भी पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी धीरपुरा उनि अमर सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक 688 चंद्रप्रकाश सिंह, प्रआर.417भूपेन्द्र सिंह, प्र. आर. 199 संजय चौबे, आर. 867 धर्मेन्द्र रावत, आर.818 रविन्द्र सिंह, आर. आर.414 दशरथ बघेल, आर.567 राहुल यादव, आर. 719 बलवीर सिंह, आर.689 रमेश अर्गल, आर.09 सतीश शर्मा, आर. चालक 53 अकिंत सेगर की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया ब्रेकिंग-

- रॉन्ग साइड आ रही यात्री बसों के कटे चालान।

- झांसी की तरफ से डगरई टोल प्लाजा से बस स्टैंड के लिए हाइवे पर रॉन्ग साइड आ रही यात्री बसों के कटे चालान। 

- थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने हाइवे स्थित न्यू बायपास तिराहा पर यात्री बसों को रोककर काटे चालान।
दतिया ब्रेकिंग ---------

दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र ग्राम लहार हवेली में सरपंच पद हेतु उपचुनाव जारी!

सुबह 8 बजे से मतदान हुआ था शुरू मतदाताओं में दिख रहा उत्साह!

मतदान केंद्र पर पुलिस और प्रशासन अमला तैनात!

दोपहर 1 बजे तक 62% हो चुका मतदान!

शाम 6 बजे तक मतदाता कर सकेंगे हैं मतदान!
प्रेस नोट
थाना गोराघाट                                                         जिला दतिया म.प्र.

 *पुरानी रंजिश पर से लाठी डंडो से हत्या की नीयत से मारपीट करने वाले फरार आरोपी को थाना गोराघाट    पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा जप्त किया।* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं इंचार्ज एसडीओपी बड़ौनी आकांक्षा जेन के मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार आरोपी अंकित रावत पुत्र भगवंती रावत उम्र 25 साल निवासी ग्राम गढी को गिरफ्तार किया गया।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण—* 
दिनांक 21.09.2026 के सुबह करीब 08 बजे आरोपी अंकित रावत द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश पर से अपने गाँव के ही मान सिंह रावत की हत्या की नीयत से लाठी डंडो से मारपीट कर दी थी जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी हत्या के उपरांत मान सिंह के दोनों हाथ पैर बाँधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फैंक दिया था। घटना के संबंध में थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 170/26, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी अंकित रावत को सोनागिर तिराहा से गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाली एक लकड़ी का डडां महेन्द्र रावत के घर के पीछे झाड़ियों से निकालकर निकला, जिसे विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका—
निरीक्षक विनीत तिवारी थाना प्रभारी गोराघाट, सउनि. मान सिंह, आर. अनूज गुर्जर, आर.राकी रावत, आर. राघवेनद्र शर्मा, आर.राजकुमार पालिया, आर.अनिलकांत कुशवाह, प्रआर.चालक कैलाश मांझी की आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर लहारहवेली में पुलिस बल ने किया मार्च पास्ट।

लहारहवेली में मुनादी एवं माइक के माध्यम से दी गई निर्वाचन संबंधी सूचनाएं।

लहारहवेली पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान एसडीओपी भांडेर, रिटर्निंग ऑफिसर (RO) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) के नेतृत्व में पुलिस बल की उपस्थिति में मार्च पास्ट किया गया।
मार्च पास्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास का संदेश दिया गया। साथ ही मुनादी एवं माइक के माध्यम से आमजन को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सूचनाओं एवं निर्देशों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
श्री अन्नपूर्णा विक्रेता कल्याण कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश 
जिला अध्यक्ष पप्पी यादव,जिला उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता 
के नेतृत्व में सभी ब्लॉकों से महिला पहुंची आवेदन देने के लिए
इंदरगढ़ मे कांग्रेस का प्रदर्शन नगर परिषद की तालाबंदी की गई
दतिया ब्रेकिंग

- नवरात्र से पहले नगर पालिका और यातायात पुलिस की तैयारी।

- सड़क मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण।

- बम बम महादेव के पास से हटाया गया अतिक्रमण।

- यातायात थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी ओर नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक अनुपम पाठक ने हटवाई अस्थाई गुमटियां।
Video 22
प्रेस नोट
जिला दतिया

 *20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध को थाना उनाव पुलिस एवं ‘अपना घर आश्रम’ डबरा के संयुक्त प्रयासों से मिला परिवार* 

 *पुलिस अधीक्षक दतिया की मौजूदगी में हुआ परिवार से भावुक मिलन* 

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रयासों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाण्डेर श्री पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा निराश्रित, जरूरतमंद, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए निरंतर मानवीय पहल की जा रही है।

थाना उनाव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक वृद्ध व्यक्ति, जो लंबे समय से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ है तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में ग्राम इकारा में एक व्यक्ति के घर पर रह रहा है। सूचना पर थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वृद्ध व्यक्ति के सुरक्षित पुनर्वास एवं देखभाल के लिए थाना उनाव पुलिस द्वारा ‘अपना घर आश्रम’, डबरा से समन्वय स्थापित कर उसे आश्रम में पहुंचाया गया। इसके पश्चात पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध व्यक्ति की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए।

पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वृद्ध व्यक्ति की पहचान सतीश पुत्र सुखई पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी टिकरवारा, जिला मंडला के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें ‘अपना घर आश्रम’, डबरा बुलाया गया।

 *20 वर्षों बाद परिवार से हुआ भावुक मिलन* 
दिनांक 27 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल की उपस्थिति में ‘अपना घर आश्रम’, डबरा में लगभग 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध सतीश को उसके परिजनों से मिलाया गया। वर्षों बाद अपने पति एवं पिता को अपने सामने पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक उठे। यह मिलन उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक एवं मार्मिक क्षण रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने वृद्ध सतीश एवं उसके परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा इस मानवीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘अपना घर आश्रम’, डबरा के प्रबंधन एवं सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

आश्रम में निवासरत लोगों से भी मिले पुलिस अधीक्षक

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने ‘अपना घर आश्रम’ में निवासरत महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम प्रबंधन द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा सेवा कार्यों की सराहना की।

दतिया पुलिस द्वारा भविष्य में भी निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके परिजनों से मिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।

दतिया पुलिस — कानून व्यवस्था के साथ मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर।
निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर में पहुंचे कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, दिव्यांगजनों से किया आत्मीय संवाद