घोड़ाडोंगरी: ट्रेन से गिरने से युवक की हुई मौत, जीआरपी ने शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
मरामझिरी और धाराखोह रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने सोमवार दोपहर 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार मरामझिरी और धाराखोह रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से रविवार शाम को एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को शव की शिनाख्त उरई उत्तरप्रदेश निवासी गोपाल सिंह चौहान के रूप में हुई।