घोड़ाडोंगरी: मरामझिरी और धाराखोह रेलवे स्टेशन के बीच संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से युवक की मौत,शव को ट्रेन से लाया घोड़ाडोंगरी
मरामझिरी और धाराखोह रेलवे स्टेशन के बीच रविवार शाम को संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। शव को संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन को मौके पर रुकवाकर ट्रेन से शव को घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन लाया गया। घोड़ाडोंगरी RPF से मिली जानकारी के अनुसार मरामझिरी और धाराखोह रेलवे स्टेशन के बीच संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से अज्ञात युवक की मौत हो गई।