घोड़ाडोंगरी: चोपना क्षेत्र में नदी नाले उफान पर,रपटे व पुल के ऊपर से जा रहा बाढ़ का पानी,पुलिस ने लोगो को नदी पार न करने किया जागरुक
चोपना क्षेत्र में बारिश के चलते शनिवार को नदी नाले उफान पर आ गए। जिसके कारण नदी के रपटे एवं पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी जा रहा है। वही चोपना पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर लोगों को नदी पार न करने जागरूक किया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि चोपना क्षेत्र के झोली, नूतनटँगा, धर्मपुर सहित आसपास के गांव में बारिश के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।