घोड़ाडोंगरी: सारनी के सतपुड़ा डेम के 7 गेट खोले गए, छोड़ा जा रहा 27 हजार 720 क्यूसेक पानी; आसपास के गांवों में अलर्ट जारी
क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते रविवार को सारनी के सतपुड़ा डेम 7 गेट खोले गए। डेम के 7 गेट 5-5 फीट की ऊंचाई तक गेट खोलकर तवा नदी में 27720 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वही डेम से पानी छोड़े जाने से तवा नदी उफान पर आ गई है। इसके चलते तवा नदी के आसपास के गांवो में अलर्ट जारी किया गया है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सतपुड़ा डेम के 7 गेट खोले गए है।