घोड़ाडोंगरी: रानीपुर में खेत में काम कर रही एक युवती को सांप ने काटा, गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में कराया गया भर्ती
रानीपुर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे खेत में काम कर रही एक युवती को सांप ने काट लिया। परिजनों ने युवती को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रानीपुर में खेत में काम कर रही रवीना पांसे निवासी खोखरा को सांप ने काट लिया। परिजनों ने युवती को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया।