धौलपुर: जेल के रसोईघर में सफाई की कमी मिली, जिला जज ने दिए आवश्यक निर्देश
जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने शुक्रवार दोपहर में जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों पर किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं और रसोईघर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में खाना बनाने की प्रक्रिया,