ताजपुर: ताजपुर थाना पुलिस ने एक फरार युवती को तीन साल बाद दो बच्चों के साथ किया बरामद
ताजपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली एक युवती 2021 में अपने परिजनों को बिना बताए हुए कहीं चली गई थी। परिजनों ने ताजपुर थाने में 47 /21 एक मामला दर्ज कराया था। तीन साल के बाद पुलिस ने दो बच्चों के साथ युवती को ताजपुर से बरामद न्यायालय में प्रस्तुत किया है। बताया गया कि न्यायाधीश के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।