ताजपुर: अस्पताल चौक से नीम चौक तक नाला निर्माण का कार्य हुआ शुरू
ताजपुर प्रखंड के अस्पताल चौक से नीम चौक तक नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विगत 10 वर्षों से इलाके के लोग जल जमाव की समस्या से परेशान थे। नाला निर्माण का कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। नाला निर्माण हो जाने के बाद इलाके के लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी।