समस्तीपुर: खैरा चक सुल्तान गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों ने मारपीट के मामले में जिला न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बंगरा थाना क्षेत्र के खैरा चक सुल्तान गांव के रहने वाले मोकाइ राम एवं उनके दो पुत्र एक पोता मारपीट मामले में न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।