ताजपुर: जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए ताजपुर सहित जिले के सभी स्कूलों को 30 मई से 8 जून तक बंद करने का DM ने दिया निर्देश
पटना मुख्य सचिव से मिले निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने ताजपुर सहित जिले के सभी विद्यालयों को 30 मई से लेकर 8 जून तक बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। बताया गया कि भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप को देखते हुए 29 में को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विद्यालय बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।