छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में 5 से 17 नवम्बर तक रहेगी मंडी बंद
दीपावली और चुनाव के चलते छीपाबड़ौद की अनाज मंडी और हरनावदा जागीर लहसुन मंडी में अवकाश रहेगा। दोनों मंडियों में अलग-अलग तारीखों तक काम बंद रहेगा। छीपाबड़ौद गौण कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की सहमति से 5 नवंबर गुरुवार से 17 नवंबर मंगलवार तक अवकाश रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री और नीलामी बंद रहेगी। हरनावदा जागीर लहसुन मंडी में द