Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
usr20446412
रामपुर के दुर्गम क्षेत्र काशापाट में देर रात तक गूंजते रहे पारंपरिक वाद्ययंत्र, जन-जन के आत्मीय स्नेह से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री सुक्खू; दामणी, कंडी, पाट और काशा में उमड़े लोगों ने बनाया यादगार माहौल
Dharwala, Chamba
| Oct 2, 2026
MORE NEWS
बन्नी माता मंदिर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, धार्मिक आस्था के साथ दिया सामाजिक सेवा का संदेश मांधा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में चल रहे सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने बन्नी माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या सुचित्रा गुलेरिया की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शर्मा और कामिनी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। NSS कार्यक्रम अधिकारी एवं हिंदी प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत बन्नी माता मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और स्वच्छता अभियान के साथ हुई। स्वयंसेवियों ने मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद स्वयंसेवियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को दोहराते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने भजन-कीर्तन में भी भाग लिया और धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवियों ने केवल सफाई अभियान तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि लोगों को धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें स्वच्छ रखना सभी का नैतिक दायित्व है। मंदिर परिसर में बच्चों द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की मंदिर कमेटी ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वयंसेवियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की।
Dharwala, Chamba | Oct 2, 2026
गांव के विकास और महिला नेतृत्व में उत्कृष्ट योगदान की गूंज राष्ट्रीय मंच तक, हमीरपुर के ग्राम पंचायत देई का नौण की प्रधान बनिता कुमारी को मिला ‘पंचायत गौरव-2026’ राष्ट्रीय सम्मान
Dharwala, Chamba | Oct 2, 2026
चुराह के कोटि से कांग्रेस ने शुरू किया ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’, संविधान और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो चुराह/चंबा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटि से ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ का आगाज किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच, प्रदेश महासचिव बलविंदर सिंह बबलू और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और आदर्शों को याद किया। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि गांधी जी का ग्राम स्वराज, सत्य, अहिंसा और जनभागीदारी लोकतंत्र की मजबूत नींव के प्रतीक हैं। इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोटि से ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ शुरू किया गया है और पूरे सप्ताह चंबा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे का उल्लेख करते हुए मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग रखी। सुरजीत शर्मा भरमौरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखी राजनीतिक टिप्पणी की और चुनाव आयोग की निष्पक्षता व स्वायत्तता से जुड़े सवालों का पारदर्शी जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वोट जनता का अधिकार और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यशवंत खन्ना, चुराह विधानसभा प्रभारी करतार सिंह, सह-प्रभारी हंसदीन, सेवादल अध्यक्ष महासू राम सहित जिला, ब्लॉक और मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ‘लोकतंत्र बचाओ—देश बचाओ’ और ‘मेरा वोट—मेरा अधिकार’ जैसे नारों के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
Dharwala, Chamba | Oct 2, 2026
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777
Dharwala, Chamba | Oct 2, 2026
भटवाड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम, सचिन ठाकुर ने सुनीं युवाओं और ग्रामीणों की समस्याएं हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो धरवाला युवा कांग्रेस नेता सचिन ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत भटवाड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान श्रवण (सैवी) सहित पंचायत प्रतिनिधि, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। सचिन ठाकुर ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और आमजन की समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार और शिक्षा ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। कांग्रेस युवाओं को साथ लेकर जनहित और विकास की राजनीति को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भटवाड़ा पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को लोगों ने विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा, जिन पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। सचिन ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर जनसेवा, सामाजिक न्याय और क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के अवसर प्रदान कर रही है। सचिन ठाकुर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए APMC चंबा के चेयरमैन एवं उनके पिता ललित ठाकुर के माध्यम से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्थानीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस नीति और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। इस दौरान स्थानीय विकास एवं अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया। सचिन ठाकुर ने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और कांग्रेस के जनसरोकारों से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
Dharwala, Chamba | Oct 1, 2026
*मुख्यमंत्री के संभावित होली दौरे से बढ़ी सियासी हलचल, विकास की बड़ी सौगातों की उम्मीद* हिमाचल 84 टीवी भरमौर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 8 अक्टूबर को प्रस्तावित होली दौरे को लेकर विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित दौरे को लेकर तैयारियां और चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में APMC चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने गुरुवार को होली पहुंचकर प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने होली-उतराला संघर्ष समिति के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की प्रमुख मांगों और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी में उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। 5 अक्टूबर को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक प्रस्तावित बताई जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर चर्चा होने की संभावना है। होली-उतराला और बड़ा भंगाल सड़क पर टिकी नजरें क्षेत्रवासियों की सबसे बड़ी उम्मीद होली-उतराला सड़क को लेकर है। यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना मानी जाती है। होली-उतराला सड़क को लेकर पूर्व में भी विधानसभा में चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा बड़ा भंगाल सड़क भी क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल है। दुर्गम क्षेत्र की कनेक्टिविटी से जुड़ी इन परियोजनाओं को लेकर लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। शिलान्यास और विकास परियोजनाओं की सौगात की चर्चा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भरमौर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि कौन-कौन सी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हाल के वर्षों में भरमौर क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्तर पर विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास होते रहे हैं। इससे पहले भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और सीवरेज सहित कई परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए थे। दौरे से पहले कार्यकर्ताओं और जनता की नब्ज टटोलने की कवायद। राजनीतिक लिहाज से भी मुख्यमंत्री का संभावित दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ सरकार के विकास कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं को लेकर लोगों की अपेक्षाएं हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस संगठन के लिए यह दौरा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद का अवसर भी बन सकता है। ललित ठाकुर का होली पहुंचकर स्थानीय लोगों और संघर्ष समिति के सदस्यों से संवाद करना भी इसी तैयारियों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के होली दौरे के दौरान भी स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा था। फिलहाल मुख्यमंत्री के 8 अक्टूबर के दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब नजर 5 अक्टूबर की प्रस्तावित बैठक और उसके बाद जारी होने वाले आधिकारिक कार्यक्रम पर टिकी है। यदि दौरा तय होता है तो होली-उतराला सड़क, बड़ा भंगाल सड़क समेत भरमौर-पांगी की अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर क्षेत्रवासियों की खास नजर रहेगी।
Dharwala, Chamba | Oct 1, 2026
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में एनएसएस शिविर का भव्य शुभारंभ हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो मांधा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वकील राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसएमसी उपाध्यक्ष अनीता कुमारी तथा सदस्य सरोज कुमारी और गगन कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचित्रा गुलेरिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलित करने तथा एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ किया गया। मुख्य अतिथि वकील राम ने स्वयंसेवकों को शिविर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, निस्वार्थ सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिविर के दौरान सीखे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज सुधार में योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या सुचित्रा गुलेरिया ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना ही सच्ची शिक्षा है। एनएसएस शिविर विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रवक्ता हिंदी सुभाष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर में कक्षा 12वीं के 25 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं और यह शिविर 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक मंच नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारियां निभाने का संस्कार है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, साक्षरता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूल मंत्र “मैं नहीं, बल्कि आप” स्वयंसेवकों को स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज सेवा की प्रेरणा देता है। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने एनएसएस के ध्येय वाक्य को दोहराते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सुभाष शर्मा ने सभी अतिथियों, स्टाफ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और स्थानीय लोगों से शिविर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Dharwala, Chamba | Oct 1, 2026
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777
Dharwala, Chamba | Oct 1, 2026