बलरामपुर: डिप्टी सीएमओ ने ग्रामीणों की शिकायत पर राहत हेल्थ केयर एवं मैटरनिटी सेंटर को किया सीज, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
ललिया रोड पर अवैध रूप से संचालित राहत हेल्थ केयर एवं मैटरनिटी सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर दिया। ग्रामीणों की ओर से लगातार की जा रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की। शिकायत में आरोप था कि सेंटर बिना पंजीकरण संचालित हो रहा है तथा मरीजों को आशा कार्यकर्ताओं के जरिए कमीशन पर लाया जाता है,जिसकी आर्थिक मार गरीब परिवारों पर पड़ती है।