बलरामपुर: सभासदों के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के वार्ड में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का लगाया गया कैंप
रविवार 10:00 बजे से सभासदों के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के वार्ड में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कैंप लगाया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि डी पी सिंह ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में लगाए गए इन विशेष कैंपों पात्र व्यक्तियों को फॉर्म 6,7,8 का वितरण किया जा रहा है तथा मौके पर फॉर्म भरवा कर जमा करने की सुविधा दी जा रही है।