बलरामपुर: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2140 मरीजों को मिला उपचार, सीएमओ ने जोकहिया पीएचसी का किया निरीक्षण
बलरामपुर में रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। इन मेलों में कुल 2140 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लाभार्थियों में 933 पुरुष, 713 महिलाएं और 494 बच्चे शामिल रहे। मेलों में आए मरीजों का पंजीकरण कर सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप की जांचकर दवा दी गई।