बलरामपुर: एमएलके कॉलेज में पं. बिरजू महाराज कल्चरल क्लब ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, छात्रों ने 2 वर्गों में भाग लिया
एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो वर्ग—स्केच और रंग भरो—में छात्रों ने प्रतिभाग किया। आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य एवं क्लब अध्यक्ष प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन तथा प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।