बलरामपुर: बनकटवा रेंज के लैबुडवा में सड़क पर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, कैमरे में तस्वीर कैद कर वन विभाग को दी सूचना
बनकटवा रेंज के ग्राम लैबुडवा के पास तेंदुआ सड़क पार करता हुआ दिखाई पड़ा।अचानक तेंदुए को देखकर मार्ग से गुजर रहे ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक सड़क किनारे झाड़ियों में घूमता रहा। एक युवक ने उसे अपने कमरे में कैद करने का प्रयास भी किया,जिसके बाद वह जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगा। हल्ला सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण इक्कठा हो गए।