रफीगंज: छठ महापर्व को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए रफीगंज के छठ घाट
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रफीगंज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार रात्रि 11 बजे जानकारी के अनुसार छठ व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न छठ घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक झालरों और विद्युत सजावट से सजाया गया है। शाम होते ही घाटों की रौनक देखते ही बन रही है।