सैदपुर: सरकारी जमीन पर बने गैंग सरगना के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने नापी के बाद कराई कार्रवाई
बहरियाबाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को पलिवार गाँव में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर चंद्रशेखर राम का सरकारी जमीन पर बना पक्का मकान जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रकरण संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग द्वारा की गई जाँच और पैमाइश में उक्त मकान ग्राम सभा की जमीन पर होना पाया गया था।