हुज़ूर: अरेरा हिल्स में दो लग्जरी कारों के बीच आमने-सामने से हुई भिड़ंत, हादसे में एक कारोबारी की मौत व दो लोग घायल
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2024 अरेरा हिल्स में दो लग्जरी कारों के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार मोबाइल कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद फॉर्च्यूनर कार पलट गई। पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।