हुज़ूर: कोलार में स्थित आम्र ग्रीन गार्डन के सामने ऑटो पलट से हादसे में चालक की मौत हो गई
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2024 मृतक मनोज अहिरवार कोलार में स्थित आम्र ग्रीन गार्डन के सामने ऑटो पलट से, हादसे में चालक की मौत हो गई। उसका एक साथी मामूली घायल हुआ है। घटना के समय ऑटो में एक महिला सहित दो पुरुष सवारी भी सवार थे। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। मृतक के बड़े भाई ने मौत को संदिग्ध बताया है। उसका कहना है कि घटना स्थल पर खून से सना पेचकस मिला है।