हुज़ूर: हरि मजार के पास से क्राइम ब्रांच ने आर्म्स तस्करी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच ने आर्म्स तस्करी के आरोप में फरार अमन पठान को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी अमन पिछले एक साल से फरार चल रहा था, जिसकी निशातपुरा थाना पुलिस को तलाश थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।