नगर पंचायत मुरलीगंज अंतर्गत छठ महापर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों एवं स्थायी तथा अस्थायी छठ घाटों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैयार किया जा रहा है। इस क्रम में घाटों का निर्माण, जमीन का समतलीकरण, साफ-सफाई, कचरे का उठाव तथा ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना पाउडर का छिड़काव कर घाटों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar