आनी की जनता से एक सवाल… क्या विधायक लोकेंद्र कुमार को एक्स-रे मशीन के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाना चाहिए?
हम किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल का समर्थन नहीं कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल जनता के बीच एक सवाल रखना है।
आनी अस्पताल में एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू होना पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की बात है। लेकिन इस मुद्दे को लेकर जिस तरह विधायक लोकेंद्र कुमार ने लगातार विधानसभा में आवाज उठाई और इस समस्या को सरकार के समक्ष रखा, उसमें उनके योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अभी एक्स-रे मशीन का उद्घाटन होना है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार को भी इस उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाना चाहिए? आखिर जिस जनप्रतिनिधि ने इस मुद्दे को सदन में लगातार उठाया, उसकी भूमिका और योगदान को सम्मान मिलना चाहिए या नहीं?
राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जनहित के मुद्दों पर योगदान देने वालों को याद रखना भी जरूरी है।
अब आनी की जनता अपनी राय दे… क्या विधायक लोकेंद्र कुमार को एक्स-रे मशीन के उद्घाटन समारोह में बुलाया जाना चाहिए?
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026