चंबा:- विधायक होने के साथ-साथ निभा रहे इंसानियत का फर्ज!
भले ही डॉ. जनक विधायक हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर मरीजों की मदद के लिए भी आगे आते हैं। चंडीगढ़ में ऑपरेशन करवाकर लौटे एक मरीज की उन्होंने सहायता की और उसे दोबारा चंडीगढ़ के चक्कर लगाने से बचाया।
जनप्रतिनिधि की ऐसी संवेदनशीलता लोगों के लिए राहत बन सकती है।