रफीगंज: रफीगंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और विवाहिता की मौत से जुड़े मामले में हरिहरगंज से महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया
रफीगंज थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं विवाहिता की मौत मामले में नामजद अभियुक्त मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार संध्या 5 बजे रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि कांड संख्या 228/25 में वह नामजद थी। प्राथमिकी के अनुसार 20 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व प्रताड़ना की गई थी।