मानव घाट खिरियावां महोत्सव का आगा
विधायक ने कहा 2027 में सरकारी स्तर पर महोत्सव होगा
मानव घाट खिरियावां महोत्सव का शुभारंभ करते विधायक प्रमोद कुमार सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि
मानव घाट खिरियावां महोत्सव का आगाज धार्मिक कार्य अनुष्ठान व जल यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह, जदयू वरीय नेता संजीव कुमार सिंह , जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, समाजसेवी भोला सिंह , विनय सिंह , सुरेश विद्यार्थी, अजित मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, सरपंच प्रतिनिधि सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर मानव घाट महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ओबरा पूर्व विधायक सोमप्रकाश सिंह ने मानव घाट महोत्सव के अवसर पर कहा कि महोत्सव के आयोजन से एक तरफ ग्रामीण कलाकारों को अपने प्रतिभा कला प्रदर्शन व प्रस्तुति करने अवसर मिलता है।वहीं सामाज में एकरुपता, समानता, मनोरंजन और आपसी प्रेम भाईचारा कायम होता है।
वहीं मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद सिंह ने मानव घाट महोत्सव कार्यक्रम का सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव घाट महोत्सव का राजकीय दर्जा दिलाने का मेरा भरपूर प्रयास रहेगा और मैं अपनी लेटर पैड से राज्य सरकार से मांग भी करुंगा । अगली बार महोत्सव सरकारी स्तर से कराया जाएगा।
महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद ने किया तथा संचालन उदय कुमार शिकारी ने किया,
स्वागत गीत स्कूल के छात्र छात्राओं गायन किया।
इस अवसर पर सुनील शर्मा, अयोध्या प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सूबेदार कुमार, सियाराम कुमार, फैयाज आलम , जसपाल साव, मनु शर्मा, ज्ञानदत पाठक सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहें।