मिर्ज़ापुर: घोरी गांव के ग्रामीणों ने अवैध पट्टा करने पर सिंचाई विभाग के खिलाफ कलेक्ट्रेट में DM को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि संत नगर थाना क्षेत्र के घोरी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बुधवार की शाम 3:00 बजे डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि। सिंचाई विभाग द्वारा सिरसी जलाशय में अवैध तरीके से बड़े काश्तकारों को पट्टा किया जा रहा है। जिसमें भूमिहीन लोगों को पट्टा नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में हम लोग डीएम से गुहार लगाने आए हैं।