मिर्ज़ापुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली के निजीकरण के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे भाकपा माले पार्टी के आवाहन पर यह प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा वाराणसी एवं आगरा विद्युत वितरण नियमों के निजीकरण के निर्णय का विरोध किया जाएगा। लंबे अरसे से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली को निजी हाथों में देकर निजी कंपनियों के मनमानी मुनाफा वृद्धि के लिए प्रयास कर रही है। जिसे नहीं करने दिया जाएगा।