मिर्ज़ापुर: अरहर के खेत में शौच के लिए गई दलित नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला, जिगना पुलिस जांच में जुटी
जिगना थाना क्षेत्र की एक गांव में दलित वर्ग की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार की शाम 6:00 बजे पीड़िता के पिता ने तहरीर मुकदमा देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री सोमवार की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित अरहर के खेत में शौच के लिए गई थी तभी पड़ोसी गांव का युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुलिस जांच कर रही है।