कौंच: ग्राम कासिमपुर रहावली में कुशवाहा समाज के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, सीओ से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग
Konch, Jalaun | Aug 20, 2026 जालौन के ग्राम कासिमपुर रहावली में संचालित एक व्हाट्सएप ग्रुप में कुशवाहा समाज के प्रति कथित तौर पर अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने गुरुवार दोपहर 3 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।