मौजमाबाद: पंचायती राज चुनावों में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे भाईराज ग्रुप के सदस्यों को मनोहरपुर थाना पुलिस ने किया नाकाम
जयपुर में आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जयपुर ग्रामीण पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में मनोहरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाईराज ग्रुप के 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वही जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों पर निगरानी रख रही है।